जीवन एक गूँज है ! Life is an ECHO




          एक छोटा बच्चा अपनी माँ से नाराज होकर चिल्लाने लगा, "मैं तुमसे नफरत करता हूँ |" उसके बाद वह फटकारे जाने के डर से घर से भाग गया | वह पहाड़ियों के पास जाकर चीखने लगा, "मैं तुमसे नफरत करता हूँ , मैं  तुमसे नफरत करता हूँ |" और वाही आवाज गूंजी , "मैं तुमसे नफरत करता हूँ , मैं तुमसे नफरत करता हूँ |" उनसे जिन्दगी में पहली बार कोई गूंज सुनी थी | वह डर कर बचाओ के लीये अपनी माँ के पास भागा, और बोला, घाटी में एक बुरा बच्चा है जो चिल्लाता है , "मैं तुमसे नफरत करता हूँ, मैं तुमसे नफरत करता हूँ |"  उसकी माँ सारी बात समझ गई , और उसने अपने बेटे से कहा की पहाड़ी पर जाकर फिर से चिल्ला कर कहे , "मैं तुम्हे प्यार करता हूँ , मैं तुम्हे प्यार करता हूँ |" छोटा बच्चा वहां गया और चिल्लाया ,  "मैं तुम्हे प्यार करता हूँ , मैं तुम्हे प्यार करता हूँ " और वही आवाज गूंजी | 
          इस घटना से बच्चे को एक सीख मिली - हमारा जीवन एक गूंज की तरह है | हमें वही वापस मिलता है जो हम देते हैं |





Story Taken by the Book :-- जीत आपकी (You Can Win)


Direct Buy Link Click Here :-- हिंदी | English

Comments